जमुई: कुमरतरी गांव में एक दर्दनाक हादसे में धान के पुआल से बनी झोपड़ी में आग लगने से दो मासूम भाई-बहन की मौत
Jamui, Jamui | Jan 17, 2026 बरहट थाना क्षेत्र के कुमरतरी गांव में शुक्रवार की दोपहर 2 बजे के करीब को एक दर्दनाक हादसे में धान के पुआल से बनी झोपड़ी में आग लगने से दो मासूम भाई-बहन की जलकर मौत हो गई। मृतकों की पहचान विजय कोड़ा की 6 वर्षीय पुत्री अनिता कुमारी और डेढ़ वर्षीय पुत्र मनीष कुमार के रूप में हुई है।