ग्राम सिंघनपुरी में वर्षों से लंबित पंचायत भवन निर्माण का मार्ग अब साफ हो गया है। सोमवार को 5 बजे पंचायत भवन निर्माण के लिए भूमि पूजन संपन्न हुआ। बताया गया कि ग्रामीणों द्वारा अनेक बार आवेदन और ज्ञापन देने के बावजूद समाधान नहीं मिला था। शिक्षा, पेयजल और अन्य विकास कार्य भी अटके हुए थे। विगत दिवस आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष पंकज सोनी ने दौरा किया था।