डुमरा: टेम्पो में छूटा महत्वपूर्ण दस्तावेज सही मालिक तक पहुंचाया, ऑटो-ई-रिक्शा चालक संघ ने पेश की ईमानदारी की मिसाल
सीतामढ़ी: ऑटो एवं ई-रिक्शा चालक संघ, सीतामढ़ी ने ईमानदारी और सामाजिक जिम्मेदारी का परिचय देते हुए टेम्पो में छूटा एक महत्वपूर्ण दस्तावेज उसके वास्तविक मालिक तक सुरक्षित पहुंचाकर सराहनीय उदाहरण पेश किया है। संघ ने इसे जिले में अपनी ओर से ऐसी पहली पहल बताया है।