गया टाउन सीडी ब्लॉक: गया में 'स्वच्छ फल्गु, स्वच्छ गयाजी' अभियान के तहत दिनकर घाट पर श्रमदान, हर रविवार चलेगा सफाई अभियान
स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक सराहनीय पहल करते हुए स्वच्छ फल्गु, स्वच्छ गयाजी अभियान के तहत रविवार को सुबह 8 बजे दिनकर घाट में व्यापक स्तर पर श्रमदान कार्यक्रम आयोजित किया गया। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार स्थानीय लोगों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने एकजुट होकर फल्गु नदी की साफ-सफाई की