गुना नगर: मारपीट मामले में 6 साल से फरार एक वारंटी को कोतवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार
गुना कोतवाली थाना पुलिस ने मारपीट के मामले में 6 वर्षों से फरार वारंटी को पकड़ा है। 24 मई को थाना प्रभारी ने कहा, वर्ष 2020 में आरोपी अजय घोसी निवासी घोसीपुरा कैंट गुना के विरुद्ध मारपीट का मामला दर्ज हुआ था। आरोपी के जिला न्यायालय की कार्रवाई से फरार रहने पर गिरफ्तारी वारंट जारी था। 23 मई को सूचना पर गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।