हरदोई: पनहइया गांव के पास तेज रफ्तार पिकअप डाला ने पैदल जा रहे युवक को रौंदा, हुई मौत
Hardoi, Hardoi | Aug 24, 2024 टड़ियावां थाना क्षेत्र के पाठकपुरवा निवासी संतोष पुत्र शिवकुमार अपने पिता का एकलौता पुत्र था शादी होने के बाद पत्नी उसे छोड़कर चली गई थी संतोष मेहनत मजदूरी का काम करता था। परिजनों ने बताया कि संतोष अपने किसी काम से बाहर गया था और पैदल घर वापस आ रहा था कि तभी टड़ियावां क्षेत्र के पनहइया गांव के पास एक तेज रफ्तार पिकअप डाला ने उसको जोरदार टक्कर मार दी।