हरदोई: जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने पुलिस भर्ती परीक्षा केंद्रों का किया भ्रमण,बायोमेट्रिक प्रक्रिया व जाँच प्रक्रिया को देखा
Hardoi, Hardoi | Aug 23, 2024 जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह व पुलिस अधीक्षक नीरज जादौन ने पुलिस भर्ती परीक्षा केंद्रों का भ्रमण किया और बायोमेट्रिक उपस्थिति प्रक्रिया व जाँच प्रक्रिया को देखा।दोनों अधिकारियों ने सर्वप्रथम वेणी माधव बालिका विद्यापीठ पर चल रही बायोमेट्रिक उपस्थिति प्रक्रिया व जाँच प्रक्रिया को देखा। तत्पश्चात उन्होंने परीक्षा कक्षों का निरीक्षण किया।