हरदोई: हसनापुर गांव में खेत गए किसान की तालाब में डूबकर हुई मौत,पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
Hardoi, Hardoi | Aug 23, 2024 कोतवाली शहर क्षेत्र के हसनापुर गांव में खेत पर गए किसान की तालाब में डूबने से मौत हो गई ग्रामीणों ने तालाब में किसान के शव को देखा तो हड़कंप मच गया।ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस और परिजनों को दी सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।जानकारी के मुताबिक हसनापुर गांव निवासी चंद्रपाल खेती किसानी का काम करते थे।