हरदोई: पुलिस ऑफिस में 39 लोग शिकायत लेकर पहुंचे,एसपी ने सम्बन्धित थानेदारों को त्वरित निस्तारण के दिये निर्देश
Hardoi, Hardoi | Aug 23, 2024 पुलिस ऑफिस में 39 लोग अपनी शिकायत लेकर पहुंचे। एसपी नीरज कुमार जादौन सभी की शिकायतें सुनीं और त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए।एसपी श्री नीरज जादौन ने सुबह दस बजे से तीन बजे तक अनवरत लोगों की शिकायतों को सुना। सभीशिकायतकर्ताओं को टोकन दिया गया और उनका नम्बर आने पर सभी की शिकायतें कम्प्यूटर में दर्ज की गईं।