महागामा: महागामा के सिरसा गांव में मिला युवक का शव, पुलिस ने कब्जे में लेकर शुरू की जांच
Mahagama, Godda | Apr 10, 2026 महागामा थाना क्षेत्र के सिरसा गांव के समीप मकान के पिछवाड़े में एक नग्न युवक का शव मिला है जिसकी पहचान महागामा बाजार मंडल टोला निवासी संजय मंडल का पुत्र शुभांशु मंडल के रूप में हुई है।शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई और आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर जमा हो गए।शव को देखने से ऐसा प्रतीत होता है कि हत्यारों ने ईंट से वार कर हत्या की है।