कांके: लालपुर थाना क्षेत्र के काली मंदिर में चोरी की कोशिश करते एक नाबालिग लड़का पकड़ा गया
Kanke, Ranchi | May 8, 2026 लालपुर थाना क्षेत्र स्थित काली मंदिर में चोरी करने की कोशिश करते हुए एक नाबालिग लड़का को गुरुवार देर रात करीब दस बजे स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया। बताया जा रहा है कि नाबालिग लड़का काली मंदिर के दानपेटी का ताला तोड़कर चोरी करने की कोशिश कर रहा था। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस उसे अपने साथ ले गई।