मुंगावली: मेंटेनेंस कार्य के चलते मुंगावली शहर के कई इलाकों में बिजली आपूर्ति रहेगी बंद
मुंगावली में बुधवार को बिजली उपभोक्ताओं को अस्थायी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। मंगलवार को शाम पांच बजे मिली जानकारी के अनुसार मध्य प्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के अनुसार 33/11 केवी सबस्टेशन मुंगावली में आवश्यक मेंटेनेंस कार्य किया जाएगा। यह कार्य सुबह 9 बजे से 11 बजे तक चलेगा।