सुसनेर: BOI बैंक के सामने सांडों की लड़ाई से इको वाहन क्षतिग्रस्त, अब यह चुनाव का मुद्दा
नगरीय क्षेत्र में सांडों का आतंक बना हुआ है। बीती देर रात डाक बंगला रोड पर बैंक ऑफ इंडिया के सामने 2 सांडों की लड़ाई हो गई। देखते ही देखते दोनो सड़क किनारे खड़ी एक इको वाहन में जा घुसे। जिससे वाहन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के बाद लोगो की मौके पर ही भीड़ जमा हो गईं। नगरवासियों ने कहा कि पहले इस समस्या से निजात मिलेगी तब ही इस उपचुनाव में वोट देंगे।