पथरिया: पथरिया नगर: अवैध गैस सिलेंडर के ढेर पर बैठक, शहर में अवैध कारोबार, हादसे के इंतजार में अधिकारी!
Patharia, Damoh | Apr 12, 2026 पथरिया नगर के संजय चौराहा क्षेत्र में रिहायशी इलाके के बीच अवैध गैस सिलेंडरों का भंडारण और बिक्री खुलेआम जारी है, जिससे बड़े हादसे का खतरा बना हुआ है। नियमों के विपरीत ग्रामीण एजेंसी द्वारा शहर में कारोबार किया जा रहा है। खाद्य विभाग को जानकारी होने के बावजूद कार्रवाई नहीं हुई, जबकि SDM निकेत चौरसिया ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।