हायाघाट: हायाघाट थाना क्षेत्र के साधोपुर गांव में एक विवाहिता की संदिग्ध मौत से सनसनी,मायके के दरवाजे पर छोड़ फरार सास-ननद,
हायाघाट थाना क्षेत्र के साधोपुर गांव में एक विवाहिता की संदिग्ध मौत से सनसनी फैल गई है। आरोप है कि सास और ननद उसे बेहोशी की हालत में मायके के दरवाजे पर छोड़कर फरार हो गईं, जिसके कुछ ही देर बाद उसकी मौत हो गई।मृतका माला देवी बताई जा रही है, जो एक तीन साल की बच्ची की मां थी। घटना के बाद गांव में आक्रोश है, जबकि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।