मंदसौर: लाइट बंद होने से सुशासन भवन के बाहर हुई जनसुनवाई, बड़ी संख्या में फरियादियों ने समस्याओं के आवेदन सौंपे
मंदसौर सुशासन भवन में मंगलवार को लाइट नहीं होने के कारण सभागृह के नीचे खुले में जनसुनवाई आयोजित की गई,जनसुनवाई में अपर कलेक्टर एसडीएम,तहसीलदार सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। बड़ी संख्या में लोग पारिवारिक विवाद,जमीन विवाद और शासन की योजनाओं का लाभ नहीं मिलने जैसी समस्याओं को लेकर आवेदन देने पहुंचे,