संग्रामपुर: सीएचसी संग्रामपुर में अनियमितता पर एसडीओ ने फटकारा, 24 घंटे में प्रभार सौंपने का निर्देश
तारापुर एसडीओ आईएएस महेश कुमार ने सोमवार की संध्या सीएचसी संग्रामपुर का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान साफ-सफाई, चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों की उपस्थिति और ड्यूटी रोस्टर में अनियमितता मिलने पर प्रभारी उपाधीक्षक को कड़ी फटकार लगाई। एसडीओ ने अनुपस्थित चिकित्सकों के संबंध में जानकारी मांगी तथा ड्यूटी से गायब जीएनएम एवं एएनएम से स्पष्टीकरण मांगने का निर्देश