बहराइच: शहर सहित देहात जनपद में यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर यातायात पुलिस ने दो दिनों में 291 वाहनों पर की कार्रवाई
सोमवार को यातायात प्रभारी ने जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आदेश के अनुक्रम में निदेशक यातायात एवं सड़क सुरक्षा द्वारा जनपद में घटित होने वाली सड़क दुर्घटनाओं तथा उनमें होने वाली मृत्यु में कमी ले जाने के लिए विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है। जिसमें यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्यवाही की गई है, जो आगे भी जारी रहेगी।