गुन्नौर: गांव भकरौली के समीप तेज रफ्तार कार ने बाइक में मारी टक्कर, बाइक सवार युवक घायल हुआ
धनारी थाना क्षेत्र के आगरा मुरादाबाद नेशनल हाईवे पर गांव भकरौली के समीप रविवार सुबह करीब 11 बजे तेज रफ्तार कार ने बाइक में टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार कैला देवी थाना क्षेत्र के गांव नूरपुर निवासी पुष्पेंद्र घायल हो गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची 108 एंबुलेंस ने घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुन्नौर में भर्ती कराया।