रायसिंहनगर: रायसिंहनगर पुलिस ने 3 किलो 566 ग्राम डोडा पोस्त के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार
रायसिंहनगर पुलिस ने कार्यवाही करते हुए आरोपी को 3 किलो 566 ग्राम डोडा पोस्त सहित गिरफ्तार किया है। गुरुवार शाम 6:00 बजे ऑपरेशन सीमा संकल्प के तहत पुलिस की ओर से इस कार्यवाही को अंजाम दिया गया थानाधिकारी के सुपरविजन में पुलिस टीम ने गस्त के दौरान वार्ड नंबर 17 के पास से कार्यवाही करते हुए आरोपी रंजीत को 3 किलो 556 ग्राम डोडा पोस्त के साथ गिरफ्तार किया।