सदर: चिनहट में प्लाटिंग पर बनाई जा रही अवैध कॉलोनी के खिलाफ कार्रवाई करने पहुंची LDA टीम पर हुआ हमला, वीडियो आया सामने
Sadar, Lucknow | Apr 7, 2026 आज मंगलवार की दोपहर 12:00 बजे लगभग एक वीडियो सामने आया तो बताया गया कि लखनऊ के चिनहट के जुग्गौर इलाके में सोमवार को अवैध प्लाटिंग के खिलाफ कार्रवाई करने पहुंची एलडीए टीम को भारी विरोध का सामना करना पड़ा। मौके पर मौजूद बिल्डर और उसके सहयोगियों ने टीम का घेराव कर ध्वस्तीकरण की कार्यवाही को रोक दिया। टीम को दौड़ा लिया।