धनौरा: गजरौला हाईवे पर झनकपुरी के पास तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, 3 लोग हुए घायल
गजरौला थाना क्षेत्र के गांव टोकरा पट्टी निवासी अखिल अपनी पत्नी अफसाना और बेटी अनम के साथ अमरोहा बाइक पर सवार होकर जा रहा था। शुक्रवार सुबह करीब 9:00 बजे गजरौला हाईवे स्थित झनकपुरी के पास पहुंचे तो तेज गति के साथ आई कार ने बाइक में टक्कर मार दी, टक्कर लगने से अखिल अनम व उनकी पत्नी अफसाना गंभीर रूप से घायल हो गई।