धनौरा: गजरौला ख्यालीपुर ढाल पर दो बाइकों की हुई टक्कर, एक बाइक सवार हुआ घायल
गजरौला थाना क्षेत्र के गांव शाहबाजपुर डोर निवासी सोनू अपनी बाइक लेकर गजरौला शहर में किसी काम से आया था। काम निपटाने के बाद वह अपने घर वापस जा रहा था। बुधवार रात करीब 11:00 बजे के आसपास में जैसे ही वह अपनी बाइक लेकर गजरौला हाईवे स्थित गांव ख्यालीपुर ढाल के पास पहुंचा तो तेज गति के साथ आए दूसरी बाइक सवार ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी।