नागौर: मंत्री लखावत ने खरनाल और नागौर के पैनोरमा का निरीक्षण किया, रविवार सुबह 10 बजे धरोहर प्राधिकरण के अध्यक्ष पहुंचे
Nagaur, Nagaur | Dec 22, 2024 मंत्री लखावत ने खरनाल व नागौर के पैनोरमा का निरीक्षण किया। रविवार सुबह दस बजे धरोहर प्राधिकरण के अध्यक्ष ओंकारसिंह लखावत खरनाल पहुंचे। यहां वीर तेजाजी के पैनोरमा का निरीक्षण किया। इसके बाद नागौर जिला मुख्यालय पर स्थित अमरसिंह पैनोरमा का निरीक्षण किया। लखावत ने बताया कि दोनों ही पैनोरमा लंबे समय से बंद पड़े है।