जमुई: गोलीबारी और मारपीट की शिकायत करने चंद्रदीप थाना पहुंचे युवक को 9 घंटे तक हाजत में रखा, पीड़ित ने SP से की शिकायत
Jamui, Jamui | Jul 1, 2026 17 जून को हापुनगर गांव में हुई गोलीबारी व मारपीट मामले की शिकायत करने पर उल्टा पीड़ित सरेख यादव को 09 घंटे तक हाजत में बंद करने मामले में पीड़ित ने मंगलवार की शाम एसपी को आवेदन देकर मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की है। साथ ही चंद्रदीप थाना प्रभारी पर मनमानी का आरोप लगाया है। उक्त जानकारी पीड़ित सरेख यादव ने बुधवार को दिन के 11 बजे दी है।