बसना: NH-53 टेका के पास तेज एवं लापरवाही पूर्वक वाहन चलाकर एक्सीडेंट करने से मौत मामले में अज्ञात कार चालक के खिलाफ अपराध दर्ज
टेका के पास लापरवाही पूर्वक वाहन चलाकर एक्सीडेंट करने से मौत मामले में पिथौरा पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ अपराध दर्ज किया है। जम्हर निवासी ब्रम्हा सिंह सिदार अपने मोटरसाइकिल से पढ़ाने के लिए चिखली जा रहा था, पीछे से आ रही अज्ञात कार ने उसे ठोकर मार दी। उपचार के दौरान रायपुर में उसकी मौत हो गई।