बसना: बसना में जनरल स्टोर्स के सामने खड़ी स्कूटी चोरी करने वाले अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज
बसना में जनरल स्टोर्स के सामने खड़ी स्कूटी चोरी करने वाले अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज किया गया है । छूईपाली निवासी प्रार्थी जुगल किशोर गुप्ता की स्कूटी को बसना के एक जनरल स्टोर के सामने से किसी अज्ञात व्यक्ति ने चोरी कर लिया है, प्रार्थी की रिपोर्ट पर बसना पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध कर विवेचना प्रारंभ कर दी है ।