बसना: पिथौरा के लहरौद पड़ाव हनुमान मंदिर का ताला तोड़कर दान पेटी से रूपयों की चोरी करने वाले अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज
पिथौरा के लहरोंद पड़ाव हनुमान मंदिर का ताला तोड़कर दान पेटी से रूपयों की चोरी करने वाले अज्ञात आरोपी के खिलाफ पिथौरा पुलिस ने अपराध दर्ज किया है । 27 मार्च की रात्रि को अज्ञात आरोपी के द्वारा हनुमान मंदिर का ताला तोड़कर, दान पेटी में रखे 20 से ₹25000 की चोरी करने वाले अज्ञात आरोपी के खिलाफ पिथौरा पुलिस ने अपराध दर्ज कर विवेचना प्रारंभ कर दी है