बसना: कर्राभौना के एक व्यक्ति को चार लीटर देसी महुआ शराब के साथ भंवरपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार
कर्राभौना के एक व्यक्ति को चार लीटर देसी महुआ शराब के साथ भंवरपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है । आरोपी सुंदर सिंह निषाद अपने घर के बाड़ी में शराब छुपा कर रखा हुआ था , सूचना पर भंवरपुर पुलिस ने मौके पर से चार लीटर देसी महुआ शराब के साथ आरोपी सुंदर सिंह को गिरफ्तार किया है ।