हज़ारीबाग: पुलिस संस्मरण दिवस पर शहीदों को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि, परिजनों को किया गया सम्मानित
पुलिस संस्मरण दिवस के अवसर पर बुधवार, 21 अक्टूबर 2026 को हजारीबाग जिले के विभिन्न पुलिस प्रतिष्ठानों एवं पुलिस केंद्र स्थित शहीद स्मारक पर अमर शहीद पुलिसकर्मियों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान देश और समाज की सुरक्षा, आंतरिक सुरक्षा तथा विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर पुलिसकर्मियों के बलिदान को याद किया गया।