मोतिहारी: सोशल मीडिया पर हथियार के साथ वायरल फोटो के आधार पर खैरी गांव निवासी एक व्यक्ति को त्वरित कार्रवाई में किया गया गिरफ्तार
पूर्वी चंपारण मोतिहारी जिले में सोशल मीडिया पर हथियार के साथ वायरल फोटो के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस खैरी गांव निवासी बबन प्रसाद जायसवाल के पुत्र विपुल राज को 01 देशी कट्टा एवं 01 जिंदा कारतूस के साथ गिरफ़्तार किया हैं। जानकारी पुलिस के द्वारा मंगलवार रात करीब 10:29 बजे दिया गया।