मोतिहारी: उत्पाद विभाग की टीम ने मोतिहारी क्षेत्र में छापेमारी कर एक कारोबारी को 90 लीटर विदेशी शराब और कार के साथ किया गिरफ्तार
उत्पाद विभाग की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर एक कार सहित 90 लीटर विदेशी शराब के साथ एक कारोबारी को गिरफ्तार कर लिया है। उक्त जानकारी सहायक आयुक्त नीरज कुमार ने दी है। उन्होंने बताया कि सूचना मिली थी कि एक कारोबारी अपने कार के डिक्की में भारी मात्रा में विदेशी शराब छुपा कर जाने वाला है।