मोतिहारी: समाहरणालय स्थित डॉ राधाकृष्णन भवन के सभागार में मोतिहारी बैंकर्स एसोसिएशन की बैठक हुई आयोजित
जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल एवं पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात की संयुक्त अध्यक्षता में मोतिहारी समाहरणालय स्थित डॉ राधाकृष्णन भवन के सभागार में मोतिहारी बैंकर्स एसोसिएशन की बैठक संपन्न हुई। इस बैठक में बैंकों की सुरक्षा को लेकर सभी महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विमर्श किया गया एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। जानकारी पुलिस के द्वारा मंगलवार शाम करीब 04:44 बजे दिया गया।