इगलास: इगलास कोतवाली क्षेत्र के गांव असरोई में घर में घुसकर मारपीट का मुकदमा दर्ज
Iglas, Aligarh | Apr 25, 2026 इगलास : कोतवाली क्षेत्र के गांव असरोई निवासी वीना देवी पत्नी विष्णु दीक्षित का कहना है कि 21 अप्रैल की शाम रवि दीक्षित, वीनेश दीक्षित उनके खेत से डंपर निकाल रहे थे। जिससे फसल खराब होने की आशंका थी। उनके पुत्र आशीष, भतीजे कुलदीप ने विरोध किया तो आरोपी वहां से चले गए। रात में रवि दीक्षित, वीनेश दीक्षित, रमेश चंद्र व आशा देवी घर में घुस आए और मारपीट करने लगे।