शिवपुरी नगर: इश्क अरुण ने किया, परिवार भुगत रहा सजा: अंतरराज्यीय प्रेम विवाह के बाद अमोला में बवाल, पीड़ितों ने एसपी से की शिकायत
शिवपुरी जिले के अमोला थाना अंतर्गत अमोला क्रमांक 4 से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहाँ एक युवक द्वारा अंतरराज्यीय प्रेम विवाह किए जाने के बाद, उसके निर्दोष परिजनों को लड़की पक्ष की ओर से लगातार प्रताड़ित किया जा रहा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पीड़ित परिवार की महिलाओं ने आज शुक्रवार की दोपहर 3 बजे पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर गुहार लगाई है