सड़क दुर्घटना की सूचना प्राप्त होने पर थाना सैंया पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य करते हुए सभी घायलों को एंबुलेंस की सहायता से सीएचसी सैंया एवं जिला अस्पताल, आगरा भिजवाया गया है। 03 व्यक्तियों की (01 महिला सहित) मृत्यु हो गई है, जिनके शवों का पंचायतनामा भरकर, पोस्टमॉर्टम हेतु मॉर्चरी भेजा गया है। वाहनों को हटवाकर यातायात को सुचारु करा दिया गया है। प्रकरण में अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।
घटना स्थल का निरीक्षण पुलिस उपायुक्त यातायात श्री सोनम कुमार एवं अपर पुलिस उपायुक्त श्रीमती अलका द्वारा किया गया। साथ ही संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को यातायात एवं सुरक्षा व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने के निर्देश दिए गए।
घटना के संबंध में श्री सोनम कुमार पुलिस उपायुक्त, यातायात द्वारा दी गई बाइट।
@Uppolice
Agra, Uttar Pradesh | Jun 17, 2026