घोड़ाडोंगरी: घोड़ाडोगरी जनपद पंचायत अध्यक्ष राहुल उइके का आदिवासी नृत्य करते वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
घोड़ाडोगरी जनपद पंचायत के अध्यक्ष राहुल उइके का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वे आदिवासी अंचल के एक ग्रामीण क्षेत्र में पारंपरिक आदिवासी नृत्य करते हुए नजर आ रहे हैं। यह वीडियो रविवार दोपहर करीब 2 बजे का बताया जा रहा है, जब किसी स्थानीय कार्यक्रम या सामुदायिक आयोजन के दौरान ग्रामीणों के बीच पारंपरिक संस्कृति की झलक देखी