नवाबगंज: मसौली में महिला ने देर रात सुनसान चौराहे पर ऑटो चालक पर अभद्रता का आरोप लगाया, पुलिस से कार्रवाई की मांग
बाराबंकी के मसौली थाना क्षेत्र में देर रात घर लौट रही एक महिला ने ऑटो चालक पर अभद्र व्यवहार और धमकी देने का आरोप लगाया है। महिला ने मसौली पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की है।महिला के अनुसार, उसकी सास बीमारी के चलते जिला अस्पताल बाराबंकी में भर्ती थीं। उन्हें खाना देने के लिए अस्पताल गई थी।