हुज़ूर: अरेरा कॉलोनी और शाहपुरा में शराब दुकानों की शिफ्टिंग को लेकर लोगों का विरोध प्रदर्शन
Huzur, Bhopal | Apr 23, 2026 भोपाल के अरेरा कॉलोनी और शाहपुरा में शराब दुकानों की शिफ्टिंग को लेकर विरोध प्रदर्शन। आपको बता दें कि गुरुवार दोपहर करीब 2 बजे लोगों ने अरेरा कॉलोनी और शाहपुरा में प्रदर्शन किया। शाहपुरा में स्कूल से 50 मीटर की दूरी पर ही ठेका है, जबकि अरेरा कॉलोनी में मंदिर के पास है। यहां बीजेपी पार्षद भी विरोध में मैदान में उतर गईं।