लखनपुर: कैबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल ने लखनपुर नगर पंचायत में ₹2 करोड़ 83 लाख के विकास कार्यों का किया भूमि पूजन
नगर पंचायत लखनपुर अंतर्गत आज कैबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल ने वार्डों में होने वाले विभिन्न निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया जहाँ वार्डों में 2.83 करोड़ रुपयों की लागत से होने वाले करीब 17 निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया गया। लखनपुर नगर पंचायत में राजेश अग्रवाल के कैबिनेट मंत्री बनने के साथ ही अब विकास की गंगा बहती नजर आ रही है।