बिंदकी: औंग कस्बे में कपड़े की दुकान से लाखों रुपए की संपत्ति चोरी, चोरों ने सीसीटीवी कैमरा और डीवीआर तोड़ा
फतेहपुर जनपद के औंग थाना कस्बे में सोमवार तथा मंगलवार की मध्य रात को अज्ञात चोरों ने कपड़े की दुकान सीताराम वस्त्रालय के एक शटर को तोड़ दिया। चोर अंदर घुसे और चोरी की घटना रिकॉर्ड न हो इसलिए दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरा व डीवीआर को तोड़ दिया। मंगलवार की सुबह लगभग 8:00 बजे चोरी की जानकारी हुई तो दुकान मालिक नंदू गुप्ता ने मामले की सूचना पुलिस को दिया।