हज़ारीबाग: हजारीबाग में बिजली-पानी संकट पर भाजपा का प्रदर्शन, भानु प्रताप शाही ने सरकार पर बोला हमला
हजारीबाग में बिजली-पानी संकट को लेकर भाजपा ने जिला मुख्यालय के समक्ष घड़ा फोड़ प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में प्रदेश उपाध्यक्ष भानु प्रताप शाही, सांसद मनीष जायसवाल, विधायक मनोज यादव और प्रदीप प्रसाद शामिल हुए। नेताओं ने राज्य सरकार पर बिजली-पानी व्यवस्था में विफल रहने का आरोप लगाया और उपायुक्त को ज्ञापन सौंपकर जल्द समाधान की मांग की।