कुर्था: कुर्था में पारंपरिक ताजिया जुलूस शांतिपूर्ण संपन्न, भाईचारे और सौहार्द का दिया संदेश
Kurtha, Arwal | Jun 26, 2026 कुर्था प्रखंड क्षेत्र में मोहर्रम के अवसर पर पारंपरिक ताजिया जुलूस श्रद्धा और अनुशासन के साथ निकाला गया। कुर्था, मानिकपुर, राजेपुर, मोतीपुर, पिजरावां, डकरा, धमौल, इब्राहिमपुर, संजीवन दरगाह और गंगापुर सहित कई गांवों से निकले ताजिया जुलूस निर्धारित मार्गों से होकर इमामबाड़ा पहुंचे। इस दौरान अखाड़ों ने आकर्षक शारीरिक करतब प्रस्तुत किए।