छिबरामऊ: कुंवरपुर बनवारी की रहने वाली महिला ने पति से विवाद के बाद घर में रखी कीटनाशक दवा पी ली, हालत बिगड़ने पर भर्ती, मौत
छिबरामऊ के कुंवरपुर बनवारी की रहने वाली एक महिला का उसके पति से किसी बात को लेकर विवाद हो गया जिसके बाद घर में रखी कीटनाशक दवा उसने पी ली जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। हालत बिगड़ने के बाद परिजनों द्वारा उसे बुधवार की दोपहर 12:30 बजे 100 शैय्या अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टर ने उसे मृत्यु घोषित कर दिया गया।