शाहपुरा: नौतपे से पूर्व अरनिया घोड़ा गांव में जीव दया सेवा समिति की अगुवाई में श्रमिकों-ग्रामीणों ने पक्षियों के लिए परिंडे लगाए
शाहपुरा क्षेत्र में भीषण गर्मी के बीच जीव दया सेवा समिति की “परिंडे लगाओ, बेजुबान पक्षियों को बचाओ” मुहिम को जनसमर्थन मिल रहा है। नो तपे की पूर्व संध्या पर अरनिया घोड़ा गांव में श्रमिकों और ग्रामीणों ने रविवार शाम करीब 5 बजे परिंडे लगाकर पक्षियों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था का संकल्प लिया। समिति ने निशुल्क परिंडे वितरित किए।