पूरनपुर: उदयकरनपुर के पास ट्रैकों की भिड़ंत में घायल चालक की उपचार के दौरान मौत, मुकदमा दर्ज
जहानाबाद थाना क्षेत्र के गांव अमखिड़िया के रहने वाले शाहिद ने बताया उनका पुत्र शाहरुख ट्रक ड्राइवर की नौकरी करता था। 12 अक्टूबर को वह ट्रक लेकर पीलीभीत आ रहा था। तभी उदयकरनपुर के पास में सामने से आ रहे दूसरे ट्रक में भिड़ंत हो गई थी। हादसे में घायल चालक को उपचार के लिए पीलीभीत से बरेली रेफर किया गया था। 23 नवंबर को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मुकदमा दर्ज