पातेपुर: पातेपुर पुलिस ने मंडई डीह गांव स्थित टीनही स्कूल के पास से किया भारी मात्रा में विदेशी शराब जब्त, छापेमारी जारी।
पातेपुर थाना की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर मंडई डीह गांव स्थित टीनही स्कूल के पीछे लीची बागान से 135 लीटर से अधिक विदेशी शराब बरामद किया है। इस संबंध में SHO रौशन कुमार ने सोमवार की देर रात 8 बजे के करीब बताया कि पुलिस इस मामले में प्राथमिकी दर्ज करने की कार्रवाई में जुटी है। रात में भी छापेमारी चल रही है। फरार धंधेबाजों को जल्द ही गिरफ्तार किया जायेगा।