गोरखपुर: फर्जी दस्तावेज तैयार कर दूसरे की जमीन बेचने वाले आरोपी को सरैया बाजार से गुलरिहा पुलिस ने किया गिरफ्तार
प्रहलाद पुत्र सुक्खू ने गांव के ही दूसरे प्रहलाद नाम के व्यक्ति की जमीन अपनी बताते हुए विवेक प्रजापति को बैनामा कर दिया। विवेक ने इस मामले में गुलरिया थाने में मुकदमा दर्ज कराया। मुकदमें के तफ्तीश के दौरान आज सरैया बाजार से आरोपी प्रहलाद को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया। जहां से इसे जेल रवाना कर दिया गया।