प्रतापपुर: अंबिकापुर-प्रतापपुर मुख्य मार्ग के बगल धान के खेत में हाथी दिखा, वन विभाग कर रहा निगरानी
अंबिकापुर-प्रतापपुर मुख्य मार्ग के बगल स्थित धान के खेत में हाथी दिखाई देने से आसपास के लोगों में हलचल मच गई। हाथी खेत में विचरण करता नजर आया। सूचना मिलने के बाद वन विभाग की टीम सक्रिय हो गई है और हाथी की गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है। वन अमला क्षेत्र में निगरानी करते हुए हाथी के मूवमेंट पर नजर बनाए हुए है।