#बेबस_माँ_की_मदद_करे..
भरतपुर। एक वृद्ध बेबस माँ की आँखों के आँसू थमने का नाम नहीं ले रहे हैं और उसका कलेजा अपने लापता बेटे के लौटने की राह तक रहा है। रूपवास उपखंड के श्रीनगर गाँव का 36 वर्षीय धर्मवीर पुत्र स्वर्गीय सुखपाल जाटव बीते एक महीने से संदिग्ध परिस्थितियों में गायब है। परिजनों ने रिश्तेदारों और संभावी स्थानों पर दिन-रात छानबीन की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग सका। थक-हारकर पीड़िता माँ ने रूपवास कोतवाली पुलिस की शरण ली है। माँ ने आमजन से मर्मस्पर्शी गुहार लगाते हुए अपील की है कि यदि किसी भी व्यक्ति को धर्मवीर के बारे में कोई जानकारी मिले या वह कहीं दिखाई दे, तो तुरंत मोबाइल नंबर 8368445503 या 7792949377 पर सूचित कर एक बेबस माँ की मदद करें।